खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापनों, पोषण से जुड़े झूठे दावों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर देश-विदेश के कई बड़े फूड ब्रांड्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रेस्टोरेंट चेन्स पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। नियामक ने हाल के महीनों में 150 से अधिक कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं।
कार्रवाई के दायरे में आए प्रमुख ब्रांड्स
FSSAI की जांच में पैकेज्ड फूड, बेवरेज और एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कई शीर्ष कंपनियां नियमों का उल्लंघन करते पाई गईं:
  • ग्लोबल फूड व बेवरेज कंपनियां: नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, कोका-कोला इंडिया, मॉन्डेलेज इंडिया, डैनोन इंडिया, एबॉट इंडिया, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक।
  • एनर्जी ड्रिंक्स व बेवरेजेस: रेड बुल इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी, हेल एनर्जी, डियाजियो और पर्नोड रिकार्ड।
  • सख्त कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई कंपनियों के संबंधित प्रोडक्ट्स के बैच जब्त भी किए गए हैं।
Amazon, Flipkart और ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी शिकंजा
नियामक ने ऑनलाइन रिटेलर्स को भी रडार पर लिया है:अमेज़न और फ्लिपकार्ट को कुल 12 नोटिस भेजे गए हैं।नियमों की अनदेखी के चलते अमेज़न के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।फास्ट फूड और फूड सर्विस कारोबारों को 30 से अधिक नोटिस थमाए गए हैं: KFC, McDonald’s, पिज्जा हट, कोस्टा कॉफी और डोमिनोज।गंभीर अनियमितताओं के चलते डोमिनोज के 5 आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इससे पहले कई प्रमुख फाइव-स्टार होटलों को भी नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

 

FSSAI ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन पैकेज्ड फूड खरीदते समय केवल आकर्षक ऑफर्स या विज्ञापनों पर भरोसा न करें, बल्कि पैकेट पर दी गई सामग्री (Ingredients) और न्यूट्रिशनल लेबलिंग की स्वयं जांच करें।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version