क्लास 6 से 8 के विज्ञान शिक्षकों के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, आधुनिक तरीकों से पढ़ाना होगा आसान

नई दिल्ली। हवाई सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए किराया बढ़ने वाला है। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की जाने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगी। इसका मतलब है कि इसके बाद टिकट बुक करने वाले यात्रियों को बेस फेयर के अलावा बढ़ा हुआ फ्यूल चार्ज भी देना होगा।

कंपनी ने घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर अलग-अलग फ्यूल चार्ज तय किए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रूट के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।

TET 2026: आवेदन की आखिरी तारीख आज, हजारों शिक्षक अब भी दूर

500 किलोमीटर की उड़ान पर 375 रुपये अतिरिक्त

घरेलू उड़ानों के लिए नया फ्यूल चार्ज 375 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 1,300 रुपये तक रखा गया है। दूरी बढ़ने के साथ चार्ज भी बढ़ता जाएगा।

500 किलोमीटर तक की उड़ान पर 375 रुपये, 501 से 1,000 किलोमीटर तक 600 रुपये, 1,001 से 1,500 किलोमीटर तक 900 रुपये और 1,501 से 2,000 किलोमीटर तक की उड़ान पर 1,150 रुपये फ्यूल चार्ज लगेगा। 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले घरेलू रूट पर यह शुल्क 1,300 रुपये होगा।

इंटरनेशनल फ्लाइट में 10 हजार तक फ्यूल चार्ज

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज घरेलू उड़ानों की तुलना में काफी ज्यादा रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय रूट पर यात्रियों से 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक फ्यूल चार्ज लिया जा सकता है। संबंधित रूट और लागू शुल्क के आधार पर टिकट की अंतिम कीमत प्रभावित होगी।

आयुर्वेद की पढ़ाई होगी डिजिटल, नेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से ऑनलाइन पंजीयन कर दुनिया भर  से लोग ले सकेंगे प्रशिक्षण

ATF की कीमत बढ़ने से लिया फैसला

IndiGo के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में हाल के महीनों में काफी उतार-चढ़ाव हुआ है। ईंधन किसी भी एयरलाइन के संचालन खर्च का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में ATF की लागत बढ़ने का असर सीधे एयरलाइन के खर्च पर पड़ता है।

कंपनी ने बताया कि हाल में ATF की कीमतों में महीने-दर-महीने 14 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को भी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

PMGSY सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला, चार अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

सितंबर में भी बढ़ाए थे कई सर्विस चार्ज

IndiGo की ओर से हाल के समय में सिर्फ फ्यूल चार्ज ही नहीं बढ़ाया गया है। सितंबर में एयरलाइन ने कुछ अतिरिक्त सेवाओं के शुल्क में भी बदलाव किया था।

घरेलू उड़ानों में शिशु के साथ यात्रा करने का शुल्क 2,200 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किया गया था। अकेले यात्रा करने वाले बच्चों के लिए घरेलू रूट पर 5,999 रुपये और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 12,999 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा फास्ट-फॉरवर्ड सर्विस के लिए 650 रुपये और ट्रैवल सर्टिफिकेट के लिए 300 रुपये का शुल्क भी लागू है।

CG High Court का फैसला: पंचायत कर्मचारियों की पेंशन याचिका खारिज, सरकारी कर्मचारियों के समान लाभ का दावा नहीं माना

यात्रियों की जेब पर कितना असर पड़ेगा?

फ्यूल चार्ज बढ़ने का असर टिकट की अंतिम कीमत पर पड़ेगा। हालांकि वास्तविक बढ़ोतरी रूट, यात्रा की दूरी और टिकट के अन्य लागू शुल्क पर निर्भर करेगी। इसलिए 6 अक्टूबर के बाद IndiGo की टिकट बुक करते समय यात्रियों को केवल बेस फेयर देखने के बजाय फ्यूल चार्ज समेत कुल भुगतान राशि की जांच करनी होगी।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version