राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’: PM मोदी करेंगे 8 लाख युवाओं को संबोधित

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक कामकाज को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की औपचारिक स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में शासन ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

स्कुल शिक्षा विभाग के 126 शिक्षकों का स्थानांतरण देखे लिस्ट

प्रशासनिक कामकाज में आएगी गति राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और पारदर्शी व त्वरित नागरिक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन पदों पर भर्ती होने से जिला कार्यालयों के कामकाज में कसावट आएगी और फाइलों के निस्तारण में तेजी आएगी।

दुर्ग डेलिगेशन के बाद शिक्षक साझा मंच को शिक्षा मंत्री का बुलावा, आज होगी अहम बैठक

वित्त विभाग से मिली मंजूरी, नियमानुसार होगी भर्ती विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत यह भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और प्रचलित सेवा नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से विधिवत वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। सभी कलेक्टरों को निर्धारित आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने को कहा गया है।

जिलावार स्वीकृत पदों का विवरण (कुल 100 पद)

  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 8 पद

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 7 पद

  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: 7 पद

  • मुंगेली: 7 पद

  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 7 पद

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: 5 पद

  • गरियाबंद: 5 पद

  • बेमेतरा: 5 पद

  • बिलासपुर: 5 पद

  • कोरबा: 5 पद

  • सक्ती: 5 पद

  • दुर्ग: 4 पद

  • बालोद: 4 पद

  • राजनांदगांव: 4 पद

  • कबीरधाम: 3 पद

  • जांजगीर-चांपा: 3 पद

  • रायगढ़: 3 पद

  • धमतरी: 2 पद

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: 2 पद

  • बलरामपुर-रामानुजगंज: 2 पद

  • सूरजपुर: 2 पद

  • सुकमा: 2 पद

  • बीजापुर: 2 पद

  • जशपुर: 1 पद

छत्तीसगढ BJP 17 सितंबर से मनायगी सेवा दिवस

आवेदन प्रक्रिया संबंधित जिलों के कलेक्टोरेट कार्यालयों द्वारा जल्द ही विस्तृत विज्ञापन और आवेदन की तिथियां जारी की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version