रायपुर:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और नई बैंक शाखा का उद्घाटन करेंगे।
सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर जिले के राजपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बलरामपुर में राजपुर विकासखंड के ग्राम कर्रा पहुंचकर सीएम साय वहां आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
बलरामपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री जशपुर जिले के पण्डरीपानी पहुंचेंगे।महतारी सदन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।विभागीय योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय महिलाओं (बहनों) से सीधा संवाद करेंगे।पण्डरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे।कार्यक्रमों के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

