सरकारी नौकरी का मौका! Railway Sports Quota के तहत 56 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

रायपुर:

राज्य की जेलों में पिछले 11 वर्षों से चली आ रही प्रहरियों की कमी को दूर करने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से जल्द ही 100 जेल प्रहरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए जेल मुख्यालय की ओर से तैयार किया गया प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

सरगुजा जिले के शासकीय स्कूलों में NEET-JEE ऑनलाइन कोचिंग और नई शैक्षणिक व्यवस्थाएं

अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण का लाभ

भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए इस बार प्रक्रिया में अग्निवीरों के लिए आरक्षण का प्रावधान शामिल किया गया है। शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव CGPSC को प्रेषित किया जाएगा, जिसके बाद आगामी कुछ महीनों में भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की संभावना है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 1 जुलाई से बढ़ा  महंगाई भत्ता (IDA), जानिए किस पे-स्केल पर कितनी हुई बढ़ोतरी

व्यस्त कैलेंडर के कारण अटकी थी प्रक्रिया

जेल विभाग ने इससे पहले भर्ती का प्रस्ताव व्यापमं (VYAPAM) को भेजा था, लेकिन व्यापमं के व्यस्त परीक्षा कैलेंडर के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। इस बीच अग्निवीरों को आरक्षण देने का नीतिगत निर्णय लिया गया, जिसके बाद भर्ती नियमों में जरूरी संशोधन कर नया प्रस्ताव तैयार किया गया।

पति से माँगे 2 करोड़ तो हाईकोर्ट ने सिखाया सबक: 10 लाख में ही निपटा तलाक का केस, अदालत बोली- ‘यह प्रताड़ना है’

11 साल से अटकी थी भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था पर था दबाव

प्रदेश में आखिरी बार वर्ष 2014 में जेल प्रहरियों की भर्ती की गई थी। वर्तमान में विभाग में कुल 535 पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें से प्रथम चरण में 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शेष रिक्त पदों पर भी भविष्य में चरणबद्ध तरीके से भर्तियां की जाएंगी।

राज्य की 5 केंद्रीय जेलों, 22 जिला जेलों और 6 उप-जेलों में क्षमता से अधिक कैदी निरुद्ध हैं। कर्मचारियों की भारी कमी के कारण जेलों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। इस भर्ती से जेल प्रशासन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मवेशी तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुकदमे के फैसले तक आरोपी या मालिक को नहीं मिलेंगे जब्त पशु, गौशाला में रहेंगे सुरक्षित

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version