जशपुर/अंबिकापुर, 06 सितंबर 2025।

जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के प्रभारी प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (एल.बी.) को निलंबित कर दिया गया है। उन पर विद्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने और अमर्यादित व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

आरोपों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया प्रकरण सही पाए जाने पर अंबिकापुर संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने यह कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक सुधीर कुमार बरला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर निर्धारित किया गया है।

आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य ने महिला कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे विद्यालय का वातावरण दूषित हुआ और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई। जांच रिपोर्ट में प्राचार्य बरला का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विरुद्ध पाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की धारा 3 एवं 22(3) के प्रावधानों के तहत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुरूप जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इस घटना ने शिक्षा विभाग और जिले में हलचल मचा दी है। स्थानीय स्तर पर अभिभावक और ग्रामीणों ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और कर्मचारियों का वातावरण सुरक्षित रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version