CG: साय सरकार के दो बड़े जनहित फैसले जमीन डायवर्सन हुआ ऑनलाइन, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ग मीटर दर समाप्त

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ महारैली को लेकर देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इस रैली के जरिए कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में हेरफेर के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधा हमला करेगी। रैली में शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता इस महारैली में हिस्सा लेंगे।

महारैली में भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना हो गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए निर्णायक साबित होगी।

देशभर से दिल्ली कूच, पुख्ता इंतजाम
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अनुसार महारैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अन्य राज्यों से पहले पहुंच चुके कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस सेवा दल और वॉलिंटियर्स तैनात किए गए हैं। रैली के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी दिल्ली में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया अभियान चलाया गया।

अब इंस्टाग्राम दिखाएगा वही रील्स जो आप देखना चाहेंगे जल्द आ रहा है बड़ा अपग्रेड, यूज़र्स को मिलेगा पर्सनलाइज्ड कंट्रोल

‘घुसपैठिए’ के नाम पर वोटरों के नाम काटे जा रहे : दीपक बैज
SIR के विरोध में कांग्रेस के सड़क पर उतरने को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि भाजपा घुसपैठियों के नाम पर चुनावी नौटंकी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो घुसपैठिए आए कैसे। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां विपक्षी दलों के वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।

बैज ने कहा कि गुलाब कमरो का नाम महेंद्रगढ़ से काटकर रायगढ़ में जोड़ दिया गया, वहीं बिलासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष का नाम भिलाई में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश करार दिया।

15 दिसंबर से शुरू होगा धनुर्मास, एक महीने तक रुके रहेंगे मांगलिक कार्य

जम्मू-कश्मीर और झारखंड से भी बड़ी भागीदारी
महारैली में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर से 1027 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को बसों से रवाना किया गया। वहीं झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे ऐतिहासिक रैली बताते हुए कहा कि झारखंड के सभी जिलों से हजारों कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

विधानसभा बहिष्कार पर भी भाजपा को जवाब
विजन 2047 की चर्चा को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के बहिष्कार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान का जवाब देते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस खून-पसीने से सींची हुई पार्टी है। लोग आज भूख से मर रहे हैं और सरकार 2047 की बात कर रही है। 2047 तक आप खुद रहेंगे या नहीं, यह पहले तय कर लीजिए।”

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली की यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए देशव्यापी संघर्ष की मजबूत शुरुआत है।

छत्तीसगढ़ में मध्य भारत का पहला क्लीनिकल फॉरेंसिक लैब शुरू

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version