भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान आरआईई में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में स्कूल शिक्षा विभाग भी सहभागिता करेगा। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित अपने प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
प्रदर्शनी की थीम सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी होगी जिसके अंतर्गत खाद्य स्वास्थ्य स्वच्छता परिवहन संचार प्राकृतिक खेती आपदा प्रबंधन अपशिष्ट प्रबंधन और गणितीय मॉडलिंग जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस आयोजन में 229 विद्यालय भाग लेंगे और कुल 240 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह आंचलिक विज्ञान केंद्र आईआईएसईआर मैनिट आईसेक्ट और ग्लोबल स्किल पार्क के वैज्ञानिक विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक वार्ता और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करेंगे।
शाम के समय विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और प्रतिभागियों को भोपाल तथा आसपास के ऐतिहासिक स्थलों संग्रहालयों विज्ञान केंद्रों और शिल्प केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रतिदिन लगभग 2000 विद्यार्थी और नागरिक पहुंचेंगे। छह दिवसीय यह राष्ट्रीय आयोजन 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे 30 मिनट पर संपन्न होगा।


