रायपुर:

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए राज्य पुलिस सेवा (SPS) संवर्ग के 7 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रशासनिक आधार पर इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, सीएएफ (CAF) बटालियन और मैदानी अनुभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है।

अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची

अधिकारी का नाम (बैच) वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
सचिन्द्र चौबे (सीसी 2011) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएम सुरक्षा, रायपुर
आलोक तिवारी (सीसी 2016) सहायक सेनानी, सीएम सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, 4थी वाहिनी छसबल, माना रायपुर
गिरीश कोरी (सीसी 2016) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर
दिनेश सिंह (सीसी 2016) सहायक सेनानी, सीएम सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर
मयंक रणसिंह (डीडी 2018) उप पुलिस अधीक्षक (SIA), पुमु नवा रायपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), भाटापारा (बलौदाबाजार)
तारेश साहू (डीडी 2018) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), भाटापारा उप पुलिस अधीक्षक (DSP), जिला बिलासपुर
नीलकिशोर अवस्थी (सीसी 2025) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर

प्रशासनिक कसावट और मैदानी बदलाव

जारी आदेश के तहत भाटापारा (बलौदाबाजार) के एसडीओपी तारेश साहू को बिलासपुर जिले में डीएसपी पद पर भेजा गया है, जबकि स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ मयंक रणसिंह को भाटापारा का नया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नियुक्त किया गया है।
वहीं वीआईपी सुरक्षा, राजभवन और मुख्यमंत्री सुरक्षा इकाई में तैनात सहायक सेनानियों के प्रभार में भी आंशिक फेरबदल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version