वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ: छत्तीसगढ़ में 19 से 26 जनवरी तक होंगे विशेष कार्यक्रम

अंबिकापुर, 16 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ के रूप में विख्यात मैनपाट में पर्यटन और आवासीय विकास को नई दिशा देने की पहल शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने मैनपाट में अटल विहार योजना के अंतर्गत 4.80 हेक्टेयर भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है। इस भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन–आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिससे मैनपाट आने वाले पर्यटकों को बेहतर और किफायती ठहराव की सुविधा उपलब्ध होगी।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह परियोजना प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य मैनपाट में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय और पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के सक्रिय प्रयासों से संभव हो सका है।

परियोजना के अंतर्गत वेलनेस और मनोरंजन से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें केरल मॉडल पर आधारित वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा और आयुष सेवाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही चौबीसों घंटे संचालित क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट ज़ोन विकसित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ट्री हाउस, कॉटेज तथा स्थानीय जीवन और संस्कृति को दर्शाने वाला सांस्कृतिक क्षेत्र भी प्रस्तावित है।

अनन्य दिवस पर्व 17 जनवरी 2026को चाड़िया संगम में मनाया जाएगा

अनुराग सिंह देव ने कहा कि इस परियोजना से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियों को मजबूती मिलेगी, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई संभावनाएं खुलेंगी। बेहतर आवासीय सुविधाओं से पर्यटकों का ठहराव समय बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का एक विशिष्ट और तेजी से उभरता पर्यटन स्थल है। यहां आधुनिक सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है। गृह निर्माण मंडल की यह पहल पर्यटन, आवास और स्थानीय आर्थिक विकास को नई दिशा देगी तथा मैनपाट को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी।

17 जनवरी के एक दिवसीय आंदोलन को मिला सर्व शिक्षक संघ का व्यापक समर्थन, भविष्य मे मिलकर रणनीतिक आंदोलन का ऐलान

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस परियोजना को राज्य के पर्यटन विस्तार के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि आधुनिक पर्यटन अवसंरचना के विकास से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और छत्तीसगढ़ का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और अधिक सशक्त होगा।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने परियोजना को मैनपाट के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।

अंत में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ में पर्यटन–आवास विकास के क्षेत्र में मंडल की भूमिका को और मजबूत करेगी तथा भविष्य में मैनपाट को एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की आधारशिला बनेगी।

मुनगा के फूलों ने दी बसंत की दस्तक: क्या अब होने वाली है कड़ाके की ठंड की विदाई?

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version