तकनीकी खामी: प्रदेश में वैध दस्तावेजों के बावजूद कट रहे ऑनलाइन चालान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर का पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे बड़ा शैक्षणिक केंद्र बनकर उभरा है, जिससे कुल 159 महाविद्यालय संबद्ध हैं। राजधानी के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का विस्तार अन्य सभी संस्थानों की तुलना में सर्वाधिक है।

वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना :छत्तीसगढ़ में ’54 लाख से अधिक कार्डधारकों को मिल रहा लाभ

रायपुर के बाद दुर्ग संभाग का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस विश्वविद्यालय से 157 कॉलेज संबद्ध हैं, जो इसे राज्य का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बनाता है। इसी कड़ी में रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय की स्थिति भी काफी सुदृढ़ है, जहाँ 137 कॉलेज अपनी संबद्धता रखते हैं। बिलासपुर संभाग में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय भी 128 कॉलेजों के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सावधान! गड़बड़ तौल पर विभाग की पैनी नजर; साल भर में सुलझाए 946 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा कार्रवाई

राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की बात करें तो सरगुजा संभाग के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर से 88 कॉलेज जुड़े हुए हैं, जबकि बस्तर संभाग के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर के अंतर्गत 53 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। विशेष विषयों पर केंद्रित संस्थानों में खैरागढ़ का इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय 18 कॉलेजों और रायपुर का कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय 13 कॉलेजों के साथ अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं।

पत्थलगांव में राशन गबन की 11 शिकायतें, विधायक गोमती साय के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री बोले—होगी कारवाई

वहीं, बिलासपुर स्थित पंडित सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्रकृति ओपन यूनिवर्सिटी होने के कारण इसमें संबद्ध कॉलेजों की संख्या निरंक दर्शाई गई है। यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि मैदानी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का घनत्व सबसे अधिक है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

छत्तीसगढ़: 23 लाख से अधिक लोगों का राशन कार्ड ई-केवाईसी अब भी लंबित, कट सकता है नाम

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version