अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और तकनीकी पृष्ठभूमि रखते हैं, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. एएआई ने जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 तय की गई है.

Jobs 2025: 1543 पदों पर भर्ती, ग्रैजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका… फौरन करें अप्लाई

कुल 976 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इनमें से अधिकतर पद उन युवाओं के लिए हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है. एएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती गेट (GATE) स्कोर के आधार पर की जाएगी.

पात्रता मानदंड

जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों का गेट स्कोर होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा की बात करें तो, 27 सितंबर 2025 तक उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी.

  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी.
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी.
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी.

देश में स्कूली शिक्षकों की संख्या पहली बार 1 करोड़ के पार, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट

सैलरी पैकेज

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा. जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर शुरुआती वेतन 40,000 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं.
  • होमपेज पर “Recruitment of Junior Executives through GATE” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक विवरण भरें.
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से पढ़ लें और फिर अंतिम रूप से जमा कर दें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रखें.
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version