देश भर में स्कूल शिक्षकों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल शिक्षकों की संख्या 2024-25 सत्र में पहली बार एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में भी गिरावट आई है। इसके अलावा, सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio- GER) में भी 2024-25 के दौरान उछाल आया है।

CBSE की नई गाइडलाइन: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अब अनिवार्य होगी अपार आईडी

शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी 2024-25 के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल स्कूली शिक्षकों की संख्या पहली बार किसी भी शैक्षणिक वर्ष में एक करोड़ के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, “2024-25 में कुल शिक्षकों की संख्या बढ़कर 1,01,22,420 हो गई है, जबकि 2023-24 में यह 98,07,600 और 2022-23 में 94,83,294 थी।” मंत्रालय ने कहा कि शिक्षकों की संख्या में यह बढ़ोतरी छात्र-शिक्षक अनुपात को बेहतर बनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षकों की उपलब्धता में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ड्रॉपआउट दरों में गिरावट

रिपोर्ट में अलग-अलग स्तरों पर छात्रों के बीच ड्रॉपआउट (पढ़ाई छोड़ने) की दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

  1. तैयारी स्तर पर: यह दर पिछले साल के 3.7% से घटकर 2.3% हो गई है।
  2. मध्य स्तर पर: यह 5.2% से घटकर 3.5% हो गई है।
  3. माध्यमिक स्तर पर: यह 10.9% से घटकर 8.2% हो गई है।

छात्रों के स्कूल में टिके रहने की दरों में भी सुधार

  1. फाउंडेशनल स्तर: 98.9% (पहले 98%)
  2. तैयारी स्तर: 92.4% (पहले 85.4%)
  3. मध्य स्तर: 82.8% (पहले 78%)
  4. माध्यमिक स्तर: 47.2% (पहले 45.6%)

बप्पा की विदाई में Salman Khan का डांस, सोनाक्षी सिन्हा पति संग पहुंचीं, Video Viral

सकल नामांकन अनुपात (GER) भी बढ़ा

  1. मध्य स्तर पर: 89.5% से 90.3%
  2.  माध्यमिक स्तर पर: 66.5% से 68.5%

ट्रांजिशन दर: छात्रों का एक स्तर से दूसरे स्तर में जाने की दर में भी सुधार

  1. फाउंडेशनल से तैयारी स्तर: 98.6%
  2. तैयारी से मध्य स्तर: 92.2%
  3. मध्य से माध्यमिक स्तर: 86.6%
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version