BSNL यूज़र्स के लिए खुशखबरी: अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, शुरू हुई नई VoWiFi सेवा

रायपुर, 06 अक्टूबर 2025। खरोरा में हुए दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में दुष्कर्मियों, भू-माफिया और अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि भाजपा महामंत्री के साले पर बीएनएसएस की धारा 173 (भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506) के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज है। यह एफआईआर 30 सितंबर 2025 को खरोरा थाने में क्रमांक 0675 के रूप में दर्ज की गई थी। आरोपी को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते थाने से ही फरार करा दिया गया।

राजनांदगांव के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संभाला कार्यभार

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से लेकर पिछले एक माह तक आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शिकायत दर्ज होने के बाद भी अब तक न्याय नहीं मिला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा शासन में औसतन 8 दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता प्रदेश की बेटियों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है और अब तो दुष्कर्मियों को थाने से छुड़ाकर ले जाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में भाजपा महामंत्री से जुड़े एक मामले में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में गैरेज में तोड़फोड़ और ट्रेलर को आग के हवाले करने जैसी घटनाएं हुईं, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामला दबा दिया गया।

छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर होंगे नौसेना के नए पोत, राज्य में जल्द सेना भर्ती रैली का आयोजन

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के एक अध्यक्ष पर भी नाबालिग बच्ची ने गंभीर आरोप लगाए हैं, मगर सरकार मामले पर पर्दा डाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या यही मोदी की गारंटी और साय का सुशासन है? दुष्कर्मियों और भू-माफिया को संरक्षण देना सरकार की मजबूरी है क्या?”

वर्मा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, और पीड़िताओं को न्याय की जगह प्रताड़ना मिल रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो और राजनीतिक संरक्षण देने वाले जिम्मेदार नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version