**रायपुर:** छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, जशपुर ,सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय द्रोणिका के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है और अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। तापमान की बात करें तो गुरुवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बस्तर संभाग में अच्छी बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है, जबकि रायपुर में उमस का असर अभी भी बना हुआ है।
प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे रहने से बचने की सलाह दी है। किसानों और पशुपालकों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पंजाब से बिहार तक बनी द्रोणिका और पूर्वी विदर्भ से दक्षिण भारत तक सक्रिय सिस्टम के चलते बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

