बिजौर। सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में शनिवार, 19 सितंबर को संकुल केन्द्र बिजौर में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य सी.के. धृतलहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को विद्यार्थियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए जागरूकता पैदा करना रहा।

प्रतियोगिता में बिजौर संकुल के अंतर्गत आने वाले 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों—कक्षा 1 से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं—में आयोजित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम

कक्षा 1 से 8वीं वर्ग में ब्रिलिएन्ट पब्लिक स्कूल की समृद्धि मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई की रूपाली साहू द्वितीय रहीं। वहीं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रत्युष निर्मलकर एवं गुरुकुल स्कूल की चांदनी साहू ने प्राप्त किया।

कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में ब्रिलिएन्ट पब्लिक स्कूल की नव्या अग्रवाल ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की अविका कांधे ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर के किशन पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार

भाषण प्रतियोगिता के कक्षा 1 से 8वीं वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल के अमृतेश तिवारी प्रथम, ब्रिलिएन्ट पब्लिक स्कूल के सारांश दुबे द्वितीय तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहतराई के करण साहू तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीषा मिश्रा, श्वेता उपाध्याय एवं आरती अग्रवाल शामिल रहीं।

शिक्षकों और समन्वयकों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक योगेश पाण्डेय, मनोज सिंह, सरिता तिवारी, संगीता बघेल, सुभाष त्रिपाठी, प्रीति मसीह, सुनीता ध्रुव, रजनी सिंह, सोनल राय, नीलिमा मिश्रा, दुष्यंत दीवान, अंजू मौर्य, अर्चना सिंगरोल, तुलाराम भास्कर, रविन्द्र मिश्रा, संजय शर्मा, धजाराम टंडन, ऋचा वैष्णव, नारायण प्रसाद केवट, उत्तम साय पैकरा, देवन्ती यादव एवं पीयूष चौधरी सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता उपाध्याय एवं सरिता तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सेवा, जनजागरूकता और विकसित भारत के संकल्प को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से सामने रखा। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें
युवा कांग्रेस जशपुर विधानसभा अध्यक्ष पद चुनाव: प्रियांशु केशरी ने बनाई शुरुआती बढ़त, समर्थकों में भारी उत्साह!
NCERT अब खुद तैयार करेगा हाईटेक शिक्षक: 2027-28 से शुरू होंगे UG, PG और PhD कोर्स; डीम्ड यूनिवर्सिटी के तहत 6 रीजनल सेंटर बनेंगे कॉलेज
छत्तीसगढ़ में मानसून का रिपोर्ट कार्ड: बलरामपुर में सर्वाधिक 1488 मिमी वर्षा, कांकेर में सबसे कम; प्रदेश का औसत 96.4%
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version