सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में ही गांधी चौक के पास एक महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसका हाथ कुचलकर पूरी तरह से अलग हो गया। वहीं उसके सीने का एक हिस्सा भी ट्रक के पहिए के नीचे दब गया। इस दौरान ट्रक चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगा दिया और मौके पर ही मौत फिर उसने ट्रक को बैक किया और महिला को बाहर निकाला गया। जिसे महिला को तत्काल पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।

आपको बता दें कि आज गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ गांधी चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 1097 का चालक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धीरे-धीरे वाहन को मोडक़र रिंग रोड पर आकाशवाणी चौक की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार महिला-पुरुष ने ट्रक के बाएं साइड से आगे निकलने का प्रयास किया, और इसी बीच बाइक गड्ढे में पडक़र अनियंत्रित हो गई और महिला सडक़ पर गिरकर ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई। उसके हाथ पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से बूरी तरह से कुचला दिया। इससे उसका दाहिना हाथ पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया। महिला पेट के बल लेटी रही, इस दौरान उसके सीने का कुछ हिस्सा भी चपेट में आया।

*ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक*

बाइक चालक की आवाज सुनकर ट्रक ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगा दिया, इससे महिला की जान तो बच गई, लेकिन हाथ पूरी तरह से कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान भी वहां पहुंचा, फिर ट्रक को धीरे-धीरे बैक कराया गया। इसके बाद घायल महिला को बाहर निकालकर तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।

गांधी चौक के पास खतरनाक गड्ढा
बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वहां सडक़ किनारे एक गड्ढा है। बारिश के दिनों में यह गड्ढा खतरनाक हो जाता है। इस दौरान यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। जिम्मेदारों को इस गड्ढे की मरम्मत करने की जरूरत है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। समाचार पत्र के लिए पूरी खबर बना कर दें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version