जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत घुघरी कदमटोली गांव में बीती रात हाथियों के एक दल ने भारी तबाही मचाई। जंगल से भटककर गांव पहुंचे हाथियों ने एक कच्चे मकान को ध्वस्त करते हुए अंदर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त विवरण के अनुसार, रात के सन्नाटे में हाथियों के झुंड ने अचानक कदमटोली की रिहायशी बस्ती का रुख किया। जंगल के किनारे स्थित झोपड़ी में विश्राम कर रहे बुजुर्ग को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे हाथियों के हमले का शिकार हो गए। इस दौरान हाथियों ने घर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया और आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल को भी रौंदकर नष्ट कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फसलों के नुकसान और साथी ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश के साथ-साथ दहशत का वातावरण है।

महुआडीह में 16 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट

बताया जा रहा है कि वर्तमान में बगीचा क्षेत्र के महुआडीह जंगल में लगभग 16 हाथियों का दल लगातार मूवमेंट कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को पंचनामे के लिए भेजने के साथ ही स्थिति का जायजा लिया। विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुट गई है तथा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version