(उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा)
सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला सहनपुर गांव में शनिवार सुबह हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

*मंदिर में घुसकर बजरंगबली की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान*

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

*ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया*

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी राजेंद्र खलखो उर्फ भंडारी (34 वर्ष), पिता फुर्तिराम गांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने मंदिर का दरवाजा खोलकर गर्भगृह में प्रवेश किया और वहां स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मंदिर के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
घटना की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।

*धार्मिक भावनाएं आहत होने से गांव में बढ़ा आक्रोश*

लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस आरोपी को सुरक्षा के बीच थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में धारा 298 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

*सीतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल*

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है, वहीं प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

*मूर्ति खंडित होने से भड़का जनाक्रोश*

हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version