जशपुरनगर | 20 मई 2026

​भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। थल सेना द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों का एलान कर दिया गया है। यह परीक्षा आगामी 01 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख शहरों—भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में ऑनलाइन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

​सेना ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करना भी शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेना ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे एडमिट कार्ड में लिखे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा के दिन तय समय से काफी पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

​यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे नया रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

​इसके साथ ही भारतीय सेना ने एक बार फिर उम्मीदवारों को सचेत करते हुए स्पष्ट किया है कि सेना की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष है, जिसमें चयन केवल और केवल उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर ही किया जाता है। सेना ने युवाओं और उनके अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के दलालों, ठगों या भ्रामक आश्वासनों के झांसे में न आएं और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version