नई दिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से अनशन पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, राहत की बात यह है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

देर रात सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा

अभिजीत दीपके ने शुक्रवार देर रात करीब 11:44 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “जंतर-मंतर पर गुंडों ने सोनम सर पर हमला करने की कोशिश की। उन पर कोई वस्तु फेंकी गई, लेकिन सौभाग्य से उन्हें चोट नहीं आई।”

दीपके ने अपने पोस्ट में सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र (इंसाइडर) से सूचना मिली थी कि जंतर-मंतर पर चल रहे इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने के लिए कुछ लोगों को भेजा जा सकता है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सोनम वांगचुक को कोई भी नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी, क्योंकि इस शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

भूख हड़ताल का 21वां दिन: कल टूट सकता है पुराना रिकॉर्ड

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर डटे सोनम वांगचुक का अनशन आज शनिवार को 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके का कहना है कि जब तक छात्रों को पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2024 में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक ने 21 दिनों तक आमरण अनशन किया था। अगर रविवार को भी उनका यह अनशन जारी रहता है, तो वे 22वें दिन में प्रवेश कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे और एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। लगातार बिगड़ती सेहत के बावजूद उन्हें विपक्षी नेताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है।

गंभीर डिहाइड्रेशन के लक्षण, डॉक्टरों की टीम तैनात

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनशन के 20वें दिन जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उनका वजन 350 ग्राम और घटकर महज 56.55 किलोग्राम रह गया है।

चिकित्सकीय जांच में उनके स्वास्थ्य के आंकड़े इस प्रकार दर्ज किए गए हैं:

  • ब्लड प्रेशर (BP): 108/68 mmHg

  • पल्स रेट: 72 बीट प्रति मिनट

  • ब्लड शुगर: 80 mg/dL

  • ऑक्सीजन सैचुरेशन: 96 प्रतिशत

डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय से अन्न का त्याग करने के कारण उनके शरीर में हल्के डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम उन्हें 24 घंटे अपनी कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में रख रही है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version