देश

गर्भवती के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा, इस केस को देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान, जानें मामला

40 हजार शिक्षक क्रमोन्नति/समयमान हेतु आवेदन तैयार कर चुके, 1 लाख 10 हजार शिक्षक है प्रभावित, 18 हजार शिक्षक 2 कामोन्नति के हकदार

मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला के पेट में पल रहे बच्चे के अंदर भी एक बच्चा पल रहा था। अल्ट्रासाउंट कराने पर डॉक्टरों को इसकी जानकारी लगी थी। अब महिला ने बच्चे को जन्म दिया दे दिया। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में फीटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार लाखों महिलाओं में किसी एक के साथ ऐसा होता है। जन्म के बाद से नवजात जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती हैं, उसे बचाने के लिए डॉक्टर सर्जरी करने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

40 हजार शिक्षक क्रमोन्नति/समयमान हेतु आवेदन तैयार कर चुके, 1 लाख 10 हजार शिक्षक है प्रभावित, 18 हजार शिक्षक 2 कामोन्नति के हकदार

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह रेयर केस सागर जिले की एक गर्भवती महिला में सामने आया है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि केसली की रहने वाली एक गर्भवती महिला नौवें महीने में उनके निजी क्लीनिक पर जांच कराने के लिए आई थी। जांच में महिला के गर्भ में पल रहे नवाजत के अंदर भी एक बच्चा होने का संदेह हुआ। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज बुलाया, जहां जांच के दौरान महिला के गर्भ के अंदर एक और बेबी या टेरिटोमा की मौजूदगी नजर आई। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने की सलाह दी गई, लेकिन वह यहां आशा कार्यकर्ता के साथ आई थी। ऐसे में वह महिला को वापस केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं, जहां सामान्य प्रसव हुआ है।

निगम और मंडल में किन नेताओं की होगी नियुक्ति? निकाय चुनाव से पहले बड़े फैसला ले सकते हैं सीएम

बच्चे के पेट में नजर आई गांठ
डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में एक गांठ नजर आ रही थी। हमें डॉपलर करके देखा तो खून आने लगा। ऐसे में फीटस इन फीटू की संभावना जताई गई, इसमें बच्चे के अंदर भी बच्चा पल रहा होता है।
इस दिन को किया जाएगा जितिया व्रत, जानिए इस दिन इनकी होती है पूजा…….

जीवन में ऐसा केस नहीं देखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री में इस तरह के केस काफी दुर्लभ होते हैं। पांच लाख महिला में से किसी एक में ऐसा होता हैं। अब तक दुनिया में इस तरह के 200 केस ही सामने आए हैं, जो लिटरेचर में ऑनलाइन मौजूद हैं। मैंने खुद अपने जीवन में ऐसा पहला केस देखा है।

एकलव्य आवासीय विद्यालय में 22 बच्चे बीमार, उल्टी, पेटदर्द और दस्त का शिकार

बच्चा होने की संभावना ज्यादा
डॉक्टर पीपी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला ने नार्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। नवजात बच्ची का सीटी स्कैन किया गया है। जिसमें उसके पेट में बच्चा होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। टेरिटोमा की संभावना कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page