​रायपुर, 30 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से महिलाओं और बालिकाओं को भविष्य में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले ने कुल 8,785 के लक्ष्य के विरुद्ध 7,931 बालिकाओं का टीकाकरण पूरा कर लिया है, जो कुल लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। अब जिला प्रशासन का मुख्य जोर इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत करने पर है।

​इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के विजन और कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी का कुशल मार्गदर्शन मुख्य कारक रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक बेहतरीन समन्वय स्थापित किया, जिससे दूरस्थ और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में भी टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सका। कलेक्टर ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और साथ ही निर्देश दिए हैं कि अभियान के अगले चरण में उन सभी बालिकाओं को भी कवर किया जाए जो अब तक टीकाकरण से छूट गई हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिले की यह उपलब्धि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और समन्वित प्रयासों का एक बड़ा उदाहरण बनकर उभरी है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version