अगर आप नया Electric Scooter खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत के साथ-साथ Battery Warranty पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे महंगा पार्ट उसकी बैटरी होती है और अगर यह समय से पहले खराब हो जाए, तो हजारों रुपये का खर्च आ सकता है।
यही वजह है कि अब कई कंपनियां ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए 5 साल तक की बैटरी वारंटी या एक्सटेंडेड वारंटी प्लान ऑफर कर रही हैं। आइए जानते हैं भारत में मिलने वाले ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो लंबी बैटरी वारंटी के साथ आते हैं।
1. Hero Vida VX2
Hero MotoCorp का Vida VX2 चुनिंदा वेरिएंट्स में 5 साल या 60,000 किमी तक की बैटरी वारंटी के साथ आता है। कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी देती है, जिससे स्कूटर की शुरुआती कीमत कम हो जाती है।
मुख्य बातें
- शुरुआती कीमत लगभग ₹44,990
- Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प
- 5 साल / 60,000 किमी तक बैटरी वारंटी
- वारंटी नए मालिक को भी ट्रांसफर की जा सकती है
2. Ampere Nexus
Greaves Electric Mobility का Ampere Nexus लंबी बैटरी वारंटी के मामले में मजबूत विकल्प है। इसमें इस्तेमाल की गई LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी बेहतर लाइफ और ज्यादा चार्ज साइकल के लिए जानी जाती है।
- 5 साल या 75,000 किमी की बैटरी वारंटी
- LFP बैटरी टेक्नोलॉजी
- भारतीय मौसम के लिए बेहतर प्रदर्शन
3. TVS iQube
- बेस बैटरी वारंटी 3 साल या 50,000 किमी।
- Battery-as-a-Service (BaaS) सब्सक्रिप्शन के साथ वारंटी 5 साल या 70,000 किमी तक बढ़ाई जा सकती है।
- बैटरी की पूरी कीमत एक साथ देने की बजाय मासिक सब्सक्रिप्शन का विकल्प मिलता है।
- लंबी वारंटी के साथ बैटरी की चिंता कम होती है और रीसेल वैल्यू बेहतर रहने की संभावना रहती है।
4. Bajaj Chetak C2501
- स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी 3 साल या 50,000 किमी।
- एक्सटेंडेड वारंटी खरीदने पर 5 साल या 70,000 किमी तक कवरेज।
- लंबी वारंटी से बैटरी रिप्लेसमेंट का जोखिम कम होता है।
- दुर्घटना, गलत चार्जिंग और अनधिकृत मॉडिफिकेशन से होने वाला नुकसान वारंटी में शामिल नहीं है।
5. Ola S1 Pro Gen 3 और S1 Air
- बेस बैटरी वारंटी 3 साल या 50,000 किमी।
- पेड एक्सटेंडेड वारंटी के साथ 5 साल या 60,000 किमी तक कवरेज।
- तय शर्तों के अनुसार बैटरी हेल्थ 70% से कम होने पर बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल सकती है।
- वारंटी की शर्तें मॉडल और खरीद की अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
6. Ather Rizta
अगर आप फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Ather Rizta भी एक अच्छा विकल्प है। Ather अपने स्कूटर्स पर 8 साल या 80,000 किमी तक की बैटरी प्रोटेक्ट वारंटी (Battery Protect Program) उपलब्ध कराता है। कंपनी के अनुसार इस अवधि में बैटरी हेल्थ तय सीमा से नीचे जाने पर बैटरी रिपेयर या रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल सकती है।
- फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन
- 8 साल / 80,000 किमी तक Battery Protect
- स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स
- बेहतर रीसेल वैल्यू की संभावना
7. Ather 450 Series (450X / 450S)
Ather 450X और Ather 450S भी लंबी बैटरी सुरक्षा के साथ आते हैं। कंपनी का Battery Protect Program इन मॉडलों पर भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को बैटरी की लंबी उम्र को लेकर अतिरिक्त भरोसा मिलताहै।
- 8 साल / 80,000 किमी तक Battery Protect
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर
- एडवांस स्मार्ट फीचर्स और OTA अपडेट
लंबी बैटरी वारंटी क्यों है जरूरी?
बैटरी किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे महंगा हिस्सा होती है। इसलिए लंबी वारंटी ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और मानसिक संतोष देती है।
- बैटरी रिप्लेसमेंट का खर्च कम होने की चिंता
- सेकेंड-हैंड EV की रीसेल वैल्यू बेहतर
- ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा
- इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी आएगी
- कंपनियों के बीच बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी
अगर आप नया Electric Scooter खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ कीमत और रेंज ही नहीं, बल्कि Battery Warranty पर भी ध्यान दें। Hero, Ather, TVS, Bajaj, Ola और Ampere जैसी कंपनियां अब लंबी बैटरी सुरक्षा देकर ग्राहकों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हैं। सही वारंटी वाला स्कूटर चुनना भविष्य में आपके हजारों रुपये बचा सकता है। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।


