अनुभव अनुशासन और इंसानियत की त्रिवेणी डॉ लाल उमेद सिंह जिनके कप्तानी में जशपुर में होगी संवेदनशील और सख्त पुलिसिंग की नई शुरुआत

छुरिया
ब्लॉक मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बम्हनी-चारभांठा में आगामी 1 फरवरी रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार से सुगम हुआ जन-जीवन

कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू देवी देवताओं के तैलचित्र पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ होगी। इसके पश्चात गांव की माताओं और बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्राम की प्रमुख गलियों से होते हुए हाई स्कूल मैदान स्टेडियम के सामने स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।

चार दशक की जंग के बाद निर्णायक मोड़: बस्तर में माओवाद ढह रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है

मुख्य कार्यक्रम में रामायण मानस गायन का विशेष आयोजन किया गया है। सुप्रसिद्ध रामायण मंडली द्वारा प्रभु श्रीरामचंद्र जी की महिमा का गुणगान करते हुए मानव जीवन में रामचरित मानस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला जाएगा। साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की परंपराएं पूजा पद्धति एवं रीति रिवाजों पर प्रवचन दिए जाएंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वक्ता एवं अतिथि देश धर्म और भारतीय संस्कृति पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण से जुड़े विषयों, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तथा हिंदू समाज की एकजुटता जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया जाएगा।

फरवरी 2026 में व्रत-त्योहारों और ग्रहणों का दुर्लभ संयोग, महाशिवरात्रि से सूर्य ग्रहण तक दिखेगा आध्यात्मिक प्रभाव

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी विशेष झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ी लोक कला साहित्य भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म से जुड़े विषयों पर वक्तव्य दिए जाएंगे। जस जँवारा गीतों के साथ बस्तर अंचल की पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगी।

Aadhaar Vision 2032: अब अंगूठा नहीं, चेहरा बनेगा आपकी पहचान; सरकार ने तैयार किया भविष्य का ब्लूप्रिंट

विराट हिंदू सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न समाज प्रमुखों का सर्व हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा साल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाएगा। सभी अतिथियों एवं सहभागियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

सरकार हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा और कैसे करें आवेदन

यह आयोजन बम्हनी चारभांठा बखरूटोला आमगांव गेरूघाट मोहगांव केशोटोला गिधवाभंवर पड़रामटोला बेंदाडी झाड़ीखैरी मालडोंगरी खेडेपार नदियाखुर्द बीजेपार सहित आसपास के 15 से 20 गांवों के सर्व हिंदू समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सर्व हिंदू समाज के प्रमुखों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

अब स्कूल ढूंढने नहीं, स्कूल खुद आएंगे रायपुर: देश से विदेश तक की स्कूलिंग एक मंच पर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version