सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका: BOB ने निकाली 441 पदों पर IT भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
जशपुर में सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग NH 43 पर चिन्हांकित सभी दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे से तकनीकी निरीक्षण किया गया। ड्रोन सर्वे के दौरान सड़क की संरचना, यातायात प्रवाह, दृष्यता, संकेतक व्यवस्था, सड़क किनारे अवरोध और दुर्घटना की संभावनाओं का विस्तार से परीक्षण किया गया।
75 प्रतिशत से कम उपस्थिति और अपात्र विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र
निरीक्षण टीम ने गिरांग तिराहा, होलीक्रास स्कूल घोलेंग के सामने वाला क्षेत्र, पोरतेंगा तिराहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग, झरगांव रोड पर पुलिया के पास और भलमंडा चौक जैसे संवेदनशील स्थानों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। गिरांग तिराहा क्षेत्र में जंक्शन आइलैंड की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डोड़काचौरा रोड में लगाए गए अवैध होर्डिंग हटाने और रांची रोड पर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, केदार दुकान तथा अन्य अनियमित साइन बोर्डों को हटाने का निर्देश भी जारी किया गया। इसी क्षेत्र में रम्बलर स्ट्रिप लगाने, भारी वाहन प्रवेश निषेध संकेतक को सही स्थान पर लगाने और चेतावनी संकेतों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
बापू और छत्तीसगढ़: कंडेल की नहरों से अछूतोद्धार की क्रांति तक, एक अटूट नाता
होलीक्रास स्कूल घोलेंग के सामने विद्यालय चेतावनी संकेतक लगाए जाने के निर्देश दिए गए। यात्रियों के प्रतीक्षालय और चर्च मार्ग के पास रम्बलर स्ट्रिप लगाने तथा सड़क किनारे मौजूद पेड़ों और झाड़ियों की नियमित कटाई छंटाई करने का आदेश दिया गया। पोरतेंगा तिराहा क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई के साथ तिराहे पर स्थित गुमटी को नियमानुसार पीछे स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास निर्माण में बलौदाबाजार छत्तीसगढ राज्य में अव्वल
पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग पर पुलिया के पास मौजूद घने झुरमुट को हटाने और भलमंडा चौक में आम के पेड़ों की ऊंची डालियों की कटाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जामटोली और भलमंडा मार्ग पर सड़क ढलाई कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा शीघ्र कराए जाने हेतु निर्देश जारी हुए।
1 से 15 फरवरी तक राजिम कुंभ कल्प 2026, आस्था-संस्कृति और पर्यटन का भव्य संगम
निरीक्षण के दौरान चिन्हांकित सभी कमियों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों और यातायात प्रभारी को तय समय सीमा में सुधारात्मक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
एनसीईआरटी ने शुरू किया आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, अब हर जरूरी शैक्षिक जानकारी मिलेगी समय पर
ड्रोन आधारित निरीक्षण को सड़क हादसों की रोकथाम की दिशा में पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण और नवाचारपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस पहल से NH 43 की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
नागलोक: जहाँ पगडंडियों पर ‘काल’ रेंगता है; जशपुर का ‘ब्लैक डेथ’ कैलेंडर—25 साल, 872 लाशें!

