रांची से रायपुर जा रही शिवनाथ ट्रेवल्स की बस में लगी भीषण आग, चालक की तत्परता से सुरक्षित बचे यात्री

नई दिल्ली  देशभर के करोड़ों किसानों के लिए   एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस ऐतिहासिक कदम के तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ‘अन्नदाता सम्मान’ के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस बार की किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मिलेगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगी।

छत्तीसगढ़: वोकेशनल कोर्स सामग्री खरीदी में गड़बड़ी की आशंका, राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय टीम करेगी जांच

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि पीएम-किसान योजना पूरी तरह से पारदर्शी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, जिसमें 22वीं किस्त के बाद कुल हस्तांतरित राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की वजह से इसमें बिचौलियों की कोई जगह नहीं है और स्वतंत्र अध्ययनों से यह भी प्रमाणित हुआ है कि इस योजना ने किसानों की कर्ज पर निर्भरता कम की है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए तकनीक का विस्तार किया है, जिससे अब किसान बिना OTP या बायोमेट्रिक डिवाइस के फेस ऑथेंटिकेशन आधारित मोबाइल ऐप से घर बैठे e-KYC कर सकते हैं। श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के किसानों से अपील की है कि वे 13 मार्च से पहले पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें और यदि e-KYC या आधार लिंकिंग लंबित है, तो उसे तुरंत पूरा करें ताकि किस्त का लाभ मिलने में कोई रुकावट न आए।

राज्य में D.L.Ed से तीन गुना ज्यादा B.Ed डिग्री धारी, 46 हजार युवाओं को नौकरी का इंतज़ार, जानें किस जिले का क्या है हाल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version