संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस सीधी भर्ती से जुड़े उम्मीदवारों के लिए निर्देशों सहित विस्तृत विज्ञापन संख्या 08/2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 से लेकर 31 जुलाई 2026 तक आयोग के ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर ओआरए के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर दिए गए विस्तृत निर्देशों का पूरी तरह और ध्यानपूर्वक पालन करें ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो।


