हाईकोर्ट वैकेंसी: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने निकाली बंपर भर्ती, स्पीड पोस्ट से 10 अगस्त तक स्वीकार होंगे आवेदन

राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना करते हुए बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इन स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों में 66 अभियंता यानी इंजीनियर्स और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक से लेकर सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड दो, सहायक ग्रेड तीन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य तक शामिल हैं।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर हर हाल में 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा और इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। शासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं किया जाएगा और यदि इस आदेश का उल्लंघन होता है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

https://dprcg.gov.in/public/uploads/ckeditor/pdf/1783774663_0b7cf63b2195444cb30c.pdf

https://dprcg.gov.in/public/uploads/ckeditor/pdf/1783774741_f980a03b0135f2697780.pdf

मरीजों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने 39 जरूरी दवाओं के दाम घटाए, देशभर में एक ही कीमत पर मिलेंगी

CG Teachers TET  : छत्तीसगढ़ के 80 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी पर संकट!  31 अगस्त 2028 तक हर हाल में पास करनी होगी TET परीक्षा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version