**जशपुर।** छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार दोपहर एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आरा की ऊंची पहाड़ियों से यह विमान टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान के टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में पूरा हिस्सा आग की लपटों की चपेट में आ गया। पहाड़ियों से उठती आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा है।


हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके की ओर दौड़ पड़ी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जशपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह भारी पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, पहाड़ी इलाका होने और रास्ता बेहद दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कितने यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और उसका गंतव्य क्या था। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें फिलहाल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों और हताहतों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version