बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले अभिनेता ने अपनी एक और नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि अजय देवगन की यह फिल्म ‘शैतान 2’ नहीं, बल्कि एक नई अनटाइटल्ड हॉरर-थ्रिलर है।
अजय देवगन ने शुरू की नई हॉरर-थ्रिलर की शूटिंग
अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। अभिनेता ने बताया कि निर्देशक जुगराज रोहित के निर्देशन में बनने वाली इस अनटाइटल्ड हॉरर-थ्रिलर की शूटिंग शुरू हो गई है। अजय ने फिल्म की टीम के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में ‘दृश्यम 3’ के निर्देशक अभिषेक पाठक और अजय देवगन के भतीजे व निर्माता दानिश देवगन भी नजर आए।
‘शैतान 2’ से अलग है अजय की नई फिल्म
अजय देवगन इससे पहले ‘भूत’, ‘काल’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों में हॉरर और सुपरनैचुरल किरदारों के साथ नजर आ चुके हैं। अब अभिनेता एक बार फिर दर्शकों को डर और रहस्य से भरपूर कहानी में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उनकी नई फिल्म का टाइटल और कहानी से जुड़ी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।
‘दृश्यम 3’ में भी आएंगे नजर
अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में ‘दृश्यम 3’ का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं और यह 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, ‘धमाल 4’ की सफलता के बाद अब अजय देवगन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में उनकी नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


