CG Now News UpdaTE: तेलीबांधा चौक का नया लुक, बस्तर  में सहकारिता मंथन व सरगुजा ओलंपिक का आगाज, सूरजपुर हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला, VC के खिलाफ भारी बवाल और प्रधान पाठिका अरेस्ट; त्योहार से पहले सड़कें दुरुस्त करने और PM आवास पर सख्त निर्देश पढ़ें प्रदेश का पूरा हाल

जशपुर, 8 अक्टूबर 2026। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में जशपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों मामलों में घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया है।

पहले मामले में 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रितेश यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 5 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी 3 अक्टूबर की शाम उसे कार से लुड़ेग झंडा घाट जंगल की ओर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने तथा बाद में गाली-गलौज कर शादी से इनकार करने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत धारा 69, 296 एवं 351(3) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली।

प्रदेश के 38 स्थानों पर विकसित होंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’, तेलीबांधा चौक भी इनमें शामिल मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है

दूसरे मामले में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 30 अगस्त को नाबालिग बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी अपनी XL6 कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने नाबालिग का पीछा करते हुए अश्लील इशारे किए, उसका हाथ जबरन पकड़कर कार में बैठाने का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने पर आरोपी कार लेकर फरार हो गया। परिजन की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने 7 अक्टूबर को उसके गृह ग्राम से हिरासत में लिया। पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त XL6 कार भी जब्त की है।

शिक्षक संघ का राज्य सरकार को अल्टीमेटम …… प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने कहा… सरकार रक्षाबंधन पर शिक्षिका बहनों से किए वादे पूरे करें….. अन्यथा जेन जेड से भी बड़ा आंदोलन छत्तीसगढ़ में होगा

दोनों मामलों की विवेचना में पीड़िताओं के बयान महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा दर्ज किए गए तथा आवश्यक चिकित्सकीय एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विद्या राम यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, चंद्र विजय साय तथा आरक्षक वीरेंद्र यादव, देव सिंह एवं राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TET अनिवार्यता पर “सेवा सुरक्षा” मुद्दा फिर गरमाया मामला, मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री से मिलेगा शिक्षक साझा मंच

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version