चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में महंगाई भत्ते (DA) की दर को 42 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 50 फीसदी कर दिया गया है, जो कुल मिलाकर 8 फीसदी की एक बड़ी बढ़ोतरी है। सरकार की ओर से यह वृद्धि 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस बढ़ी हुई दर का लाभ सितंबर 2026 के वेतन के साथ मिलेगा, जिससे त्योहारी सीजन से ठीक पहले उनके मासिक वेतन में उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिलेगा।
सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लाखों कर्मचारियों को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचेगा, और इससे राज्य के कर्मचारियों लंबे समय से चली आ रही डीए संशोधन की मांग भी पूरी हो गई है।



