बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई और अभिनेता सोहेल खान ने हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान अपने बचपन से जुड़ा बेहद निजी और दर्दनाक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Abuse) हुआ था, लेकिन शर्म और डर की वजह से उन्होंने कई वर्षों तक इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं की।

  • सालों तक दिल में दबाए रखा दर्द

रियलिटी शो ‘अलायंस’ के एक एपिसोड में साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान रैगिंग और मानसिक आघात पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान सोहेल खान ने कहा,

“जब मैं छोटा था, तब किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। मैंने इस बात को सालों तक अपने अंदर दबाए रखा।”

उन्होंने बताया कि बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता सलीम खान को इस घटना के बारे में बताया। इस पर उनके पिता ने पूछा कि उन्होंने इतनी बड़ी बात इतने सालों तक छिपाकर क्यों रखी।.

  • ‘शर्म आती थी, जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी’

सोहेल खान ने कहा कि उस समय उन्हें इस घटना के बारे में किसी से बात करने में शर्म महसूस होती थी, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित अक्सर डर और सामाजिक झिझक के कारण चुप रह जाते हैं।

  • परिवार को किया याद, हुए भावुक

इसी एपिसोड में सोहेल खान अपने परिवार का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को बहुत मिस करते हैं और उनसे दूर रहना आसान नहीं है।

  • रियलिटी शो से मिली नई सीख

शो के होस्ट कुणाल खेमू से बातचीत में सोहेल ने बताया कि उन्होंने पहले कई रियलिटी शो होस्ट और जज किए हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने के बाद उन्हें प्रतिभागियों पर पड़ने वाले मानसिक और भावनात्मक दबाव का असली एहसास हुआ।

उन्होंने कहा कि ‘अलायंस’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें जीवन की ऐसी सीख मिली, जो उन्हें अपने 55 साल के जीवन में पहले कभी नहीं मिली थी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version