Mirzapur The Movie: लंबे समय से चर्चा में चल रही ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए इंटीमेट और हिंसक दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की नजर पड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स में बदलाव और कट लगाने के निर्देश दिए हैं।

 सीन्स में किए गए बदलाव

जानकारी के अनुसार, फिल्म के दो अलग-अलग दृश्यों में बदलाव किया गया है। एक सीन फिल्म के पहले हिस्से में जबकि दूसरा दूसरे हिस्से में बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 35 सेकेंड के इंटीमेट कंटेंट को हटाया गया है, जबकि संबंधित दृश्यों की अवधि को भी लगभग 50 फीसदी तक कम किया गया है। सेंसर बोर्ड ने इन दृश्यों को पूरी तरह हटाने के बजाय विजुअल और साउंड में बदलाव करने का रास्ता अपनाया है। इसी वजह से फिल्म के कट को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।

ट्रेलर का इंटीमेट सीन बना चर्चा का विषय

दरअसल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर में एक ऐसा सीन दिखाया गया था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। सीन में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु एक महिला के साथ इंटीमेट स्थिति में नजर आते हैं। इसी दौरान बैकग्राउंड में एक्शन और गोलीबारी का माहौल भी दिखाई देता है। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। अब सेंसर बोर्ड की ओर से इसमें बदलाव की खबर के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

OTT से थिएटर तक पहुंची ‘मिर्जापुर’ की दुनिया

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी अब तक मुख्य रूप से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती रही है। OTT और सिनेमाघरों के कंटेंट सर्टिफिकेशन नियमों में अंतर होने के कारण फिल्म के बड़े पर्दे पर आने के साथ ही सेंसर बोर्ड की भूमिका अहम हो गई है।

फिल्म में हिंसा और इंटीमेट कंटेंट को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा थी। अब सेंसर बोर्ड द्वारा कथित तौर पर किए गए कट और बदलाव ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे सुर्खियों में ला दिया है।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version