रायपुर:
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय अंतर्गत वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन की प्रमुख योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन होगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं से वंचित नागरिकों को सीधे बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जा सके।
अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में कम से कम एक शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा ताकि कोई भी क्षेत्र छूटने न पाए। इन शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के अंतर्गत नए बचत खाते खोलने के साथ-साथ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के परिवारों को प्राथमिकता से बैंकिंग सेवाओं से आच्छादित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) के तहत पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा।
शिविरों में नागरिकों को बैंक खातों की पुनः केवाईसी कराने, पहचान लिंकिंग की औपचारिकताएं पूर्ण करने और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े जनधन खातों को फिर से सक्रिय कराने की सीधी सुविधा मिलेगी। जिन खातों में केंद्रीय केवाईसी (CKYC) पहचान संख्या लंबित है, उन्हें तैयार किया जाएगा। साथ ही बचत खातों और बैंक लॉकर जैसी सेवाओं में लंबित नॉमिनी (नामांकन) विवरण को भी मौके पर ही अपडेट किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा शिविरों में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए नागरिकों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में नामांकन और खाते से प्रीमियम राशि की स्वतः कटौती के लिए हितग्राहियों की स्पष्ट सहमति ली जाएगी।
इस पूरे अभियान का संचालन जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) के समन्वय से किया जाएगा। इसमें वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मिलकर काम करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों, बैंक मित्रों, ग्राहक सेवा केंद्रों और स्व-सहायता समूहों के सहयोग से संचालित यह अभियान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के वंचित तबकों को मजबूत वित्तीय सुरक्षा चक्र प्रदान करेगा।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version