दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन ने आगामी राजनीतिक रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए अपने विभिन्न संगठनात्मक मोर्चों के राष्ट्रीय प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और ओबीसी मोर्चा समेत सभी प्रमुख विंग्स की कमान वरिष्ठ नेताओं के हाथों में सौंपी है।
किसे मिली किस मोर्चे की जिम्मेदारी?
पार्टी द्वारा जारी की गई नई सूची के अनुसार प्रमुख मोर्चों के प्रभारी इस प्रकार हैं:
- महिला मोर्चा: डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- युवा मोर्चा: युवा मोर्चा के प्रभारी की कमान हरीश द्विवेदी को दी गई है।
- ओबीसी मोर्चा: वैजयंत पांडा को ओबीसी मोर्चा का प्रभार मिला है।
- एससी मोर्चा: एससी मोर्चा की जिम्मेदारी संजय भाटिया संभालेंगे।
- एसटी मोर्चा: सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
- किसान मोर्चा: लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है।
- अल्पसंख्यक मोर्चा: गजेंद्र पटेल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी बनाए गए हैं।
चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम बदलाव
संगठन के स्तर पर किए गए इन बदलावों को आगामी राजनीतिक और चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सभी नवनियुक्त प्रभारी जल्द ही अपने-अपने मोर्चों के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक मजबूती से पहुंचाएंगे।


