अटैचमेंट पर एक्शन: जिले के 92 शिक्षकों का संलग्नीकरण खत्म, अब मूल स्कूलों में देनी होगी सेवा
रायपुर | विशेष संवाददाता
छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक कसावट और भावी रणनीतियों को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश आज रायपुर में प्रदेश महामंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अलग-अलग उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी, वहीं दोपहर में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की रणनीतिक रूपरेखा, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।


