विश्व पर्यावरण दिवस विशेष: फैजान अशरफ़ तरक्की या कुदरत का कत्ल? खनिज, जंगल कटाई और फैक्ट्रियों के बीच सिसकता छत्तीसगढ़, ईब से इंद्रावती तक प्राकृतिक पूंजी को लगे गहरे घाव, अब संतुलन की राह की तलाश

रायपुर: केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से एक बड़ा और व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। आज से लेकर 21 जून तक चलने वाले इस प्रदेशव्यापी ‘महाजनसंपर्क अभियान’ के तहत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना है। पार्टी ने इस 20 दिवसीय अभियान के लिए संभाग से लेकर बूथ स्तर तक का एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है।

जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट

अभियान के अगले चरण में 10 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सभी जिलों में भाजपा नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवाकाल पर आधारित एक भव्य ‘विकास प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन समाज के प्रबुद्ध जनों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, वकीलों और व्यापारियों को जोड़ने के लिए ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जहाँ सरकार की नीतियों और भविष्य के विजन पर चर्चा होगी।

सरसों, रिफाइंड और सोयाबीन तेल खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार जल्द लागू कर सकती है खाद्य तेल का ‘एक समान साइज नियम’

मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं और बूथ स्तर पर सजेंगी चौपालें

अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 12 से 14 जून तक प्रदेश के सभी मंडलों में ‘संकल्प सभाएं’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक फैलाने का संकल्प लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद, 15 से 17 जून तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। इस दौरान ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर ‘चौपाल’ लगाई जाएंगी। इन चौपालों में बड़े नेताओं का प्रवास रहेगा, जहाँ वे सीधे ग्रामीणों और आम नागरिकों से संवाद करेंगे और उनकी प्रतिक्रियाएं जानेंगे।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदला यूनिफॉर्म का रंग, जानिए कब तक मिल जाएंगे दोनों सेट

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ होगा अभियान का भव्य समापन

महाजनसंपर्क अभियान का अंतिम चरण सेहत और जागरूकता को समर्पित रहेगा। 17 से 20 जून तक पूरे प्रदेश में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की तैयारियां जोर-शोर से की जाएंगी। इसके बाद, 21 जून को अभियान के अंतिम दिन प्रदेशभर में मंडल और बूथ स्तर पर बड़े पैमाने पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी नेताओं के साथ आम जनता भी बड़ी संख्या में भागीदारी करेगी। भाजपा का यह महाजनसंपर्क अभियान संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संपर्क साधने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जशपुर का ‘ऑक्सीजोन’: वह धरती जहाँ कुदरत खुद ‘वेंटिलेटर’ है और हवा में घुलती ‘संजीवनी’ फेफड़ों को देती है ‘नया जीवन’!

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version