सोनहत (कोरिया): जिले में रेत के कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई अब जानलेवा हो चुकी है। सोनहत तहसील के ग्राम कटगोड़ी-नवगई के पास मंगलवार रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

रेत विवाद के चलते भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को टिपर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

 सुनियोजित साजिश का खुलासा
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। भरत सिंह अपने साथियों के साथ जब नवगई गांव के पास पहुंचे, तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने टिपर से उनकी फॉर्च्यूनर को कई बार जोरदार टक्कर मारी। वाहन के अनियंत्रित होने के बाद आरोपियों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब कार में सवार लोगों ने जाम हो चुके दरवाजे और शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया, तो बेरहम आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला भी किया।

उपचार के दौरान एक और मौत, घायलों का इलाज जारी
इस जघन्य हत्याकांड में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

 रेत का विवाद बना ‘मौत का कारण’
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लल्ला सिंह और आरोपी मनोज त्रिपाठी (जो घटना के बाद से फरार है) के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। तनाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार दोपहर ही दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई थी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी। अफसोस कि पुलिस की सूचना के बावजूद मामला इतना बढ़ गया कि रात होते-होते इसने खूनी रूप ले लिया।

 चार आरोपी गिरफ्तार, राजनीतिक कनेक्शन पर चर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी ने रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक और आरोपी—दोनों ही पक्ष भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी सहित फरार तीन अन्य हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version