FSSAI का डाबर पर बड़ा एक्शन, ‘100% Pure’ दावों पर रोक; शहद-घी समेत इन प्रोडक्ट्स पर उठे सवाल

जून के CPI-IW आंकड़ों से डीए 63 प्रतिशत तक पहुंचने का रास्ता साफ; राज्य के कर्मचारी लगातार कर रहे बकाया जारी करने की मांग

रायपुर। देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद लगभग पक्की मानी जा रही है। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आंकड़ों के सामने आने के बाद डीए में इस बढ़ोतरी का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब राज्य में इस खास दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, जानें कौन से दिन रहेगा सूखा दिवस?

Air India Flight Turbulence: हवा में 300 फीट नीचे आया विमान, 10 यात्री समेत 14 लोग घायल, जानिए यात्रा के दौरान कैसे रहें सुरक्षित

जून महीने का औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 151.9 दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर पिछले 12 महीनों का औसत सूचकांक बढ़कर 148.65 पर पहुंच गया है। इस आंकड़े के अनुसार डीए की सैद्धांतिक गणना 63.76 प्रतिशत बनती है। सरकारी नियमों के तहत राउंडिंग ऑफ के बाद कुल महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत तय किए जाने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए मिल रहा है, और इस 3 फीसदी की नई वृद्धि से उनके वेतन और पेंशन में उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे जिला खेल अधिकारी; जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा ऐलान

वहीं दूसरी ओर, राज्य के कर्मचारी अभी भी जनवरी 2026 से लंबित अपने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की आधिकारिक घोषणा की राह देख रहे हैं। राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठन लगातार मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्य सचिव से पत्राचार और संवाद कर बकाया डीए को जल्द से जल्द जारी करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें भी बढ़ी हुई महंगाई से राहत मिल सके।

छत्तीसगढ़: B.Ed. और D.El.Ed. में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से; देखें पूरा शेड्यूल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version