सूरजपुर : जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद में पिता और बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों ने बाइक सवारों को अपनी कार से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया नियम: अब पुरानी कार-बाइक बेचने पर भी लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स, जानिए क्या है नया नियम

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है। यहां दो पक्षों के बीच पुराना विवाद था। पीड़ित पक्ष के लोग थाने में सुरक्षा मांगने गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष के लोग घर लौट रहे थे तब आरोपी ने कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।

Bastar Dussehra: शराब के नशे में बिरियानी खाने पहुंचा युवक, रथ निर्माण स्थल पर कारीगरों ने रस्सी से बांधकर पीटा

इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की थी। पुलिस पर आरोप लगा है कि, उन्होंने पीड़ितों की मदद नहीं की। वहीं अब युवक ने बाइक सवार पीड़ितों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और उनके बड़े बेटे की मौत हो गई। इस हादसे में पीड़ित का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version