छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ पंजीयन क्रमांक 122202435951 के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने कहा कि कार्यालय प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) दुर्ग द्वारा जिला बालोद और जिला दुर्ग के हाई/हायर सेकेंडरी स्तर के वाणिज्य के व्याख्याताओं के लिए दिनांक 25.05.2026 से 30.05.2026 तथा दिनांक 28.05.2026 से 01.06.2026 तक पांच दिवसीय अकादमिक प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया है, ​भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप वर्तमान में संपूर्ण छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग एवं बालोद जिले में ग्रीष्मकाल का अत्यधिक प्रकोप है, पारा 43-45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। नाैतपा 25 मई से शुरू हाेगी ऐसी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में शिक्षकों को लंबी दूरी तय कर प्रशिक्षण स्थल (सेजेस आमापारा बालोद एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर, भिलाई) तक पहुंचने में भारी स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है, संसाधनाे की कमी है, शासन द्वारा पहले ही शासकीय विभागाे में मितव्ययिता रखने की बात कही गई है, इसकाे ध्यान मेें रखते हुए प्रशिक्षण काे विद्यालय प्रारंभ हाेने के बाद किया जाये, साथ में वाणिज्य संकाय में औद्योगिक संगठन विषय में परियोजना शामिल किया जाये जिससे सभी विषयाे में एकरूपता रहेगी, छात्र – छात्राओं काे इसका लाभ मिल सके, बता दे कि पिछले 03 वर्षों से छत्तीसगढ़ के बाेर्ड परीक्षा के टॉप 10 में वाणिज्य से सबसे ज्यादा टॉपर निकले है, जिससे छत्तीसगढ़ का मान बढा है, प्रदेश स्तर पर परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है, छात्र- छात्राओं में वाणिज्य संकाय के प्रति आकर्षण बढा है, विद्यालयाें में दर्ज संख्या बढी है।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के उपाध्यक्ष गीता नायर एवं प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे ने कहा कि वर्तमान में केवल उन व्याख्याताओं को बुलाया जा रहा है जिनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में नहीं लगी है, तथा जनगणना कार्य में लगे शेष शिक्षकों का प्रशिक्षण बाद में कराया जाना प्रस्तावित है।
​उपस्थिति एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित होना, एक ही संकाय के प्रशिक्षण को इस प्रकार दो अलग-अलग चरणों में आयोजित करने से न केवल विभाग पर अतिरिक्त प्रशासनिक व वित्तीय बोझ पड़ेगा, बल्कि वर्तमान भीषण गर्मी के कारण इस प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति भी बमुश्किल 30-40% रहने की आशंका है, यदि इन दोनों ही वर्गों (जनगणना कार्य में संलग्न एवं गैर-संलग्न) के व्याख्याताओं का यह अकादमिक प्रशिक्षण एक साथ, आगामी जून माह में ‘विद्यालय खुलने के उपरांत’ आयोजित किया जाता है, तो इससे अनुकूल मौसम में शिक्षकों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी और प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य भी पूरी तरह सफल हो पाएगा।
*इस अवसर पर छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ममता वाडदे, प्रदेश सहउपाध्यक्ष गीता नायर, प्रदेश संचालक खाेमन लाल साहू, प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे, प्रदेश संरक्षक जगदीश दिल्लीवार, दिनेश्वर साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग, एम के साहू जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, रजनी दुर्ग, आभा दुर्ग, विवेक वाडदे जिला अध्यक्ष बालाेद, पायल पावर उपाध्यक्ष बालाेद, हेमलता पटेल बालाेद, जागृति देशमुख बालाेद, दीपाली पाल बालाेद, रश्मि मानवीय बालाेद , पुनम दूबे बालाेद, प्रिती अवस्थी बालाेद, जे.पी. वर्मा बालाेद, याेगेश ठाकुर बालाेद, राजेश , भुपेन्द्र यादव बालाेद, स्वेता बालाेद, अनामिका दत्ता बालाेद, प्रभु भिलाई, दिलेश्वरी कुंजाम, अनिता घाेरपडे जिला अध्यक्ष धमतरी, मधुसूदन सिंह जिला अध्यक्ष बीजापुर, लक्ष्मीनारायण साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा, शिवशंकर सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बस्तर, रश्मि पटेल जिला अध्यक्ष रायपुर, माेना प्रधान दुर्ग एवं अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे।*

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version