ऑनलाइन खतरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केंद्र सरकार को ‘Deepfake’ और ऑनलाइन धमकियों से निपटने के सख्त निर्देश!

रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन (135 मान्यता व गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन) ने प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने तथा इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा है।

15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ के 12 पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल! ,CM साय करेंगे सम्मानित

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा (पत्र क्र. छ.ग.क.अ.फे./842, दिनांक 13/08/2026) द्वारा सौंपे गए इस पत्र में कहा गया है कि हाल ही में शिक्षा विभाग की बैठक में पदोन्नति हेतु TET को अनिवार्य किए जाने के निर्देश से प्रदेश के हजारों शिक्षकों में भ्रम और निराशा का माहौल बन गया है।

ऑनलाइन खतरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केंद्र सरकार को ‘Deepfake’ और ऑनलाइन धमकियों से निपटने के सख्त निर्देश!

फेडरेशन द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु:

भर्ती नियमों के विपरीत:

वर्तमान प्रचलित शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में पदोन्नति के लिए TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं है। विभागीय बैठक के आधार पर नई शर्त जोड़ना नियमों की भावना के खिलाफ है।

किसानों का अनोखा प्रदर्शन: 50 बेसहारा मवेशियों को हांककर कलेक्ट्रेट में घुसाया, मुख्य द्वार पर जमाया डेरा!

वरिष्ठता पर प्रतिकूल प्रभाव:

वर्षों से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों को केवल TET न होने के कारण पदोन्नति से रोकना या कनिष्ठों से पीछे धकेलना न्यायसंगत नहीं है। इससे भविष्य में अदालती विवाद (कोर्ट केस) की स्थिति पैदा हो सकती है।

समय-सीमा और अवसर का तर्क:

यदि TET उत्तीर्ण करने के लिए वर्ष 2028 तक की समय-सीमा तय है, तो इस अवधि के दौरान पदोन्नति रोकना अनुचित है।

Online Cyber फ्रॉड पर पर बड़ा Action: 15 लाख से ज्यादा सिम और 5.77 लाख मोबाइल डिवाइस ब्लॉक!

वरिष्ठता सूची के आधार पर तुरंत पदोन्नति:

विभाग द्वारा पूर्व में तैयार वरिष्ठता सूची और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए उपलब्ध रिक्त पदों पर जल्द से जल्द पदोन्नति की जाए।

विभागीय TET का आयोजन:

यदि TET आवश्यक ही मानी जा रही है, तो लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के माध्यम से शीघ्र विभागीय TET परीक्षा का आयोजन कर शिक्षकों को पर्याप्त अवसर दिया जाए।

अब नाइट लाइफ और 24 घंटे शॉपिंग: बार-बार लाइसेंस नवीनीकरण का झंझट खत्म, ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ व्यवस्था लागू!

प्रमुख मांगें:

  1. शिक्षकों की पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को तुरंत समाप्त किया जाए।
  2. वरिष्ठता सूची के आधार पर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
  3. पदोन्नति में आरक्षण संबंधी नियमों का नियमानुसार पालन हो।
  4. नियमों के परे जारी किए गए किसी भी प्रतिकूल निर्देश पर पुनर्विचार कर उसे तत्काल निरस्त किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अनुकंपा नियुक्ति कल्याणकारी उपाय, नियम का कठोर पालन उद्देश्य को नहीं मार सकता

कमल वर्मा  प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने कहा शिक्षकों के हित, वरिष्ठता के अधिकार तथा शिक्षा व्यवस्था की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए शासन इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र और न्यायसंगत निर्णय ले।” — कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

1
2
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version