रायपुर:
छत्तीसगढ़ को देश का नया ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाने और राज्य में एक नई खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में उन्होंने खेल अधिकारियों और कोचों को नए विजन के साथ काम करने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
केंद्र सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पेश हुआ ‘पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026’, पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल और ₹50 लाख जुर्माने का प्रस्ताव
समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्देश:
-
छोटी उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान:
डिप्टी सीएम ने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, पुलिस और वन विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मौजूद रहकर कम उम्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को तलाशने के निर्देश दिए। इन बच्चों के लिए सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाएगी।
-
हर जिले में बनेंगे खेल संघ:
राज्य में खेलों का अच्छा माहौल बनाने के लिए हर जिले में सभी खेलों के संघ (Associations) गठित किए जाएंगे। शासन द्वारा सहयोग प्रदान करने के लिए सभी खेल संघों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाएगा।
-
खिलाड़ियों की प्रोफाइल और ग्रूमिंग:
सभी जिलों के खेल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और संभावनाशील खिलाड़ियों की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने को कहा गया है। बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में वरिष्ठ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मदद ली जाएगी।
-
स्कूलों में प्रतिदिन खेल का एक पीरियड अनिवार्य:
विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय बनाकर सभी स्कूलों में प्रतिदिन कम से कम खेल का एक पीरियड (Period) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनपद सीईओ के माध्यम से सरपंचों व सचिवों की बैठक लेकर गांवों में भी खेल का माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
-
निर्माण कार्यों में तेजी और निगरानी:
विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन खेल परिसरों और स्टेडियमों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू करने और डिप्टी सीएम कार्यालय को हर महीने प्रगति रिपोर्ट (Progress Report) सौंपने को कहा गया है।
वाहन बिक्री के 6 महीने में RC ट्रांसफर नहीं हुई तो डीलर के नाम लौटेगा मालिकाना हक, केंद्र सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नियम
कोचों और खेल अधिकारियों को नसीहत
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में मौजूद प्रशिक्षकों (Coaches) और खेल अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नई तकनीकों, आधुनिक खेल उपकरणों, बदले हुए नियमों और खेल नियामक संस्थाओं के नए गाइडलाइंस से खुद को हमेशा अपडेट रखें, ताकि राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग मिल सके।

