छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और भविष्योन्मुखी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई है।

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री साय और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों के बीच हुई उच्च स्तरीय मुलाकात में प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षण पद्धतियों को लागू करने पर सहमति बनी है। इस नई शुरुआत का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

रायपुर जिला प्रशासन और गूगल इंडिया के बीच हुए समझौते के तहत प्रदेश में ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’ का आगाज़ किया गया है। इस अभियान के पहले चरण में रायपुर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है, जिसका विस्तार भविष्य में राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI प्रशिक्षण और प्रमाणन (Certification) प्रदान करने का विशाल लक्ष्य रखा गया है।

गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख  संजय जैन और गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख  राकेश रंजन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए गूगल अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम की शुरुआती कड़ी में 200 शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जहाँ उन्हें गूगल फॉर एजुकेशन टूल्स और कक्षा में AI के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस पहल को राज्य के विद्यार्थियों के लिए गेम-चेंजर बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि AI जैसी तकनीक को शिक्षा से जोड़ना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री का मानना है कि जब शिक्षक नई तकनीक से लैस होंगे, तभी वे विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर पाएंगे। इस कदम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि प्रदेश के बच्चों में आधुनिक युग के कौशल भी विकसित होंगे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान न केवल शिक्षकों के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पूरी शिक्षा प्रणाली को एक नया डिजिटल और तकनीकी आधार प्रदान करेगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version