प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत: अब आधार और श्रमिक कार्ड से मिलेगा 5 किलो का गैस सिलिंडर, छत्तीसगढ़ में योजना शुरू
छत्तीसगढ़ के पंजीयन कार्यालयों में रजिस्ट्री और दस्तावेजों के काम को लेकर अक्सर होने वाली भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश भर में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए नया टाइम-टेबल लागू कर दिया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पंजीयन कार्यालयों में दस्तावेजों के पंजीयन को लेकर लंबे समय से चल रही अव्यवस्था और समय की शिकायतों को देखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन ने बड़ा निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब पूरे प्रदेश में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की समय-सीमा तय कर दी गई है। अब आम नागरिकों को नियमित रजिस्ट्री के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक के ही स्लॉट दिए जाएंगे। शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय केवल ‘विशेष अपॉइंटमेंट’ के लिए आरक्षित रहेगा।
छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कर्मचारी कल्याण संघ की मांग पर शासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बदलाव के लिए एनआइसी (NIC) को सॉफ्टवेयर में जरूरी तकनीकी अपडेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अब तक समय-सीमा स्पष्ट न होने के कारण कई बार कार्यालय बंद होने के समय भी अपॉइंटमेंट मिल जाते थे, जिससे आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ता था और कर्मचारियों पर भी काम का अनावश्यक दबाव रहता था।
आम जनता को क्या होगा फायदा?
नई व्यवस्था लागू होने से पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी। अपॉइंटमेंट और वास्तविक काम के समय में अब टकराव नहीं होगा, जिससे लोगों को कार्यालयों में बेवजह रुकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, इमरजेंसी या विशेष मामलों के लिए 4 से 5 बजे का अलग स्लॉट होने से ऐसे काम भी तेजी से निपट सकेंगे। सभी जिला कलेक्टरों और पंजीयकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है ताकि जमीनी स्तर पर आम लोगों को राहत मिल सके।


