जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार 27 जून 2025 को जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम डोकड़ा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर डोकड़ा पहुंचेंगे और वहीं से रथयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जो शाम 7 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री का शासकीय कार्यक्रम इस प्रकार है —
वे दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 12:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 1:00 बजे विशेष राज्य विमान द्वारा झारसुगुड़ा (ओडिशा) के लिए रवाना होंगे और 1:45 बजे वीर सुरेन्द्र साय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2 बजे कार द्वारा डोकड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:45 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, ग्राम डोकड़ा (तहसील कांसाबेल) पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री रथयात्रा कार्यक्रम में ससम्मान शामिल होने के उपरांत शाम 7 बजे डोकड़ा से प्रस्थान कर 7:15 बजे ग्राम बगीया (तहसील कांसाबेल) पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति से रथयात्रा महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारी अंतिम चरण में है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version