शासकीय सेवा में जूनियर नहीं चला सकता सीनियर पर हुक्म, हाईकोर्ट ने पलट दिया सरकार का बड़ा फैसला , निरस्त किया जिला  शिक्षा अधिकारी नियुक्ति आदेश

रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की विभिन्न इकाइयों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपने का एक बड़ा आदेश जारी किया है. यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है. मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गृह (पुलिस) विभाग के 10 जुलाई 2026 के एक पूर्व आदेश के तहत तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों— श्वेता राजमणी (IPS-2012), राजेश कुकरेजा (IPS-2014) और त्रिलोक बंसल (IPS-2016) का अन्य स्थानों पर तबादला कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक फैसले: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट पास करने वाला देश का पहला राज्य बना छग; प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक के लिए सरकार और विपक्ष एकमत

तबादलों के बाद इन पदों पर फिलहाल किसी नए नियमित सेनानी या पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना नहीं हो सकी थी, जिसके कारण ये महत्वपूर्ण पद खाली चल रहे थे. शासन स्तर पर जब तक इन पदों पर नियमित नियुक्तियां नहीं हो जातीं, तब तक के लिए अस्थाई व्यवस्था के तहत तीन अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ इन रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

मानसून विशेष: छत्तीसगढ़ में झमाझम बरस रहे बदरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश तो जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में मूसलाधार

इन अधिकारियों को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी:

  • गायत्री सिंह (रापुसे): वर्तमान में भिलाई की 7वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सेनानी के पद पर कार्यरत गायत्री सिंह को अब प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है.

  • शंकरलाल बघेल (IPS): वर्तमान में कांकेर (CTJW) के उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ सेनानी शंकरलाल बघेल को एक साथ तीन बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. उन्हें 5वीं वाहिनी छसबल (जगदलपुर), 15वीं वाहिनी छसबल (बीजापुर) तथा 19वीं वाहिनी छसबल, करणपुर (जगदलपुर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

  • आकाश कुमार शुक्ला (IPS): एसटीएफ बघेरा-दुर्ग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात आकाश कुमार शुक्ला को पदोन्नत करते हुए उसी इकाई में पुलिस अधीक्षक (STF) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे रिक्त पड़े संवेदनशील क्षेत्रों और बटालियनों में प्रशासनिक कामकाज में तेजी आ सकेगी.

आत्मानंद स्कूलों में नहीं चलेगी ‘ई-कोष’ व्यवस्था, अनुदान मद से ही मिलेगा वेतन; शॉर्ट टर्म लोन पर भी सरकार की रोक

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version