​मनोरा
पीमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के सभागार में विकासखंड स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक हाई एवं हायर सेकंडरी स्तर के चयनित छात्र छात्राओं के लिए खंड स्तर पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत ने कहा कि शासन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यही बच्चे आगे चलकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
​कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष मनोरा परमेश्वर भगत ने भी बच्चों को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पटेल ने अतिथियों को सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया।
​कार्यक्रम के प्रारंभ मे जनप्रतिनिधियों नें बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रकला के अवलोकन के साथ हुआ। विकासखंड के सभी संकुलों से चयनित उत्कृष्ट चित्रों को प्रदर्शनी में लगाया गया था। इनमें से सर्वश्रेष्ठ चित्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
​चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे
​प्रथम स्थान कुमारी एलीना लकड़ा (युगान्तर पब्लिक स्कूल, मनोरा)
​द्वितीय स्थान साक्षी केरकेट्टा (ज्योति हायर सेकेंडरी, घाघरा)
​तृतीय स्थान अमित यादव (माध्यमिक शाला, सिकरी)
​चित्रकला के निर्णायक थे किशोर यादव, इन्दू भगत, प्रशांत षाडंगी एवं गोवर्धन साहू।
​सेवा संकल्प कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक (BRCC) आशुतोष शर्मा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) जगतपाल राम के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था
​प्राथमिक स्तर
​प्रथम कुमारी अनुराधा (प्राथमिक शाला डूमरटोली)
​द्वितीय प्रेरणा भगत (प्राथमिक शाला सोगड़ा)
​तृतीय अनुप्रिया भगत (प्राथमिक शाला टेम्पो)
​2. माध्यमिक स्तर
​प्रथम श्याम यादव (माध्यमिक शाला, सिकरी)
​द्वितीय सुचिता बाई (माध्यमिक शाला टेम्पो)
​तृतीय उत्तम कुमार (माध्यमिक शाला, भिमसिला) इसके निर्णायक थे
वंदना मांझी उज्जवल वैष्णव एवं ओम प्रकाश चौधरी हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्तर
​प्रथम अमानत अली (सोगड़ा)
​द्वितीय विद्यावती बाई (खरसोता)
​तृतीय मनेश्वर राम (सेजेस मनोरा)
इसके निर्णायक थे प्रवीण कुमार पाठक मीरा अग्रवाल एवं प्रियांशी कुजूर
भाषण कार्यक्रम का संचालन नंदलाल शास्त्री के द्वारा किया गया।
​सेवा संकल्प कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में अजीत सिदार (सोगड़ा)
किशोर यादव (लुखी) इंदु पटेल (टेम्पो)संतोष नाग (गजमा) प्रेमलाल बर्मन एवं विपिन विकास खरे (APC मनोरा) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version